16 October 2026 02:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इतना ग़रीबी में अपराधी नहीं बनता बल्कि नशे में अपराधी बन जाता है। बीकानेर में हो रही आपराधिक घटनाएं लगातार समाज को जागने का संदेश दे रही है। नशा खरीदने के लिए बीकानेर के सैकड़ों युवा चोरी, छीना-झपटी, लूटमार व जेब काटने जैसी वारदातें कर रहे हैं। नशे खरीदने के लिए अपराध करने वालों का यह आंकड़ा हज़ारों से भी पार हो सकता है।
अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में एक नशेड़ी महिला द्वारा मरीज परिजन की जेब काटने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने मरीज परिजन की जेब से पांच हजार साफ कर दिए। परिजन की किस्मत रही कि समय रहते जेब कटने का पता चल गया। आरोपी महिला को पकड़कर मौके पर मौजूद गार्ड बुलाए गए।
चिकित्सक व स्टाफ मौके पर पहुंचे। डॉ लवलीन कपिल ने बताया कि यह महिला पहले भी पकड़ी जा चुकी है। पीबीएम में जेब कतरों व चोरों के गैंग सक्रिय हैं। इनमें अधिकतर नशेड़ी हैं। नशा खरीदने के लिए जेबें काटते हैं। डॉ लवलीन के अनुसार महिला गार्ड ने आरोपी महिला की तलाशी ली तो उसके पास पांच हजार रुपए मिल गये।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला नशे में धुत्त रहती है। आज भी जब वह पकड़ी गई तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
09 January 2021 07:06 PM