29 May 2020 12:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बज्जू थानाधिकारी का तबादला इस वक्त चर्चा में हैं। थानाधिकारी विरेंद्र पाल सिंह का तबादला आईजी जोस मोहन ने रतनगढ़ कर दिया। इसके बाद एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने गुरूवार दोपहर तक उन्हें रिलीव भी कर दिया। लेकिन शाम को अचानक रिलीव आदेश रद्द कर दिए गए। इसे लेकर ये माना जा रहा है कि तबादला रद्द हो चुका है। लेकिन आईजी जोस ने बताया कि तबादला आदेश रद्द नहीं किया गया है। एसपी शर्मा ने एकबार उन्हें रिलीव नहीं किया है। बता दें कि विरेन्द्र पाल सिंह जब आए थे तब भी बज्जू जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें थाना नहीं मिला और बाद में मिला भी तो लूणकरणसर। लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनकी इच्छा पूरी हुई और उन्हें बज्जू लगाया गया। अब एसपी द्वारा रिलीव आदेश रद्द करने के पीछे की कहानी पर भी विभाग में चर्चाएं हो रही है।
RELATED ARTICLES
30 April 2020 09:14 PM