29 August 2022 05:49 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संभागीय आयुक्त आईएएस नीरज के पवन बीकानेर में एक के बाद एक नये चौंकाने वाले निर्णय ले रहे हैं। नीरज ने आज फिर एक बड़ा शॉट लगाते हुए फल सब्जी के ठेले फड़बाजार की बाउंड्री से बाहर कर दिए हैं। राजीव गांधी मार्ग अब इस बाजार का नया ठिकाना होगा। राजीव गांधी मार्ग में जहां फास्ट फूड के ठेले लग रहे थे, वहां अब फल सब्जी के ठेले लगेंगे। वहीं उसके सामने वाली लाइन में फास्ट फूड के ठेले लगेंगे, यानी फल सब्जी व फास्ट फूड अब एक ही जगह मिल पाएंगे। बता दें कि शाम के समय इस सामने वाली लाइन पर खिलाड़ियों की साइकिलें व वाहन खड़े रहा करते हैं। यहां खेल व व्यायाम के लिए युवा आया करते हैं।

बहरहाल, फड़बाजार में अब आवागमन आसान होगा। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन ट्रैफिक व्यवस्था में भारी सुधार दिखा। हालांकि नया सब्जी बाजार फड़बाजार से काफी दूर है, ऐसे में केईएम रोड़ स्थित सब्जी मंडी में रौनक बढ़ने के आसार भी है। जिन लोगों के लिए फड़बाजार नजदीक था, मगर राजीव गांधी मार्ग दूर रहेगा, वे सभी अब केईएम रोड़ पर स्थित सब्जी मंडी से खरीददारी कर सकते हैं। अगर यहां ग्राहकी बढ़ी तो ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ेगा।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
16 August 2022 09:34 PM