23 October 2021 08:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पांचू पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर बीछवाल जेल भिजवा दिया है। आरोपियों के नाम धरनोक निवासी 26 वर्षीय कैलाश विश्नोई पुत्र गंगाराम व 25 वर्षीय स्वरूप विश्नोई पुत्र देवी सिंह बताया जा रहा है।
थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि दो दिन पूर्व पीड़िता युवती ने कैलाश के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं एक अज्ञात के खिलाफ कैलाश का सहयोग करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि वह रात को खेत में सो रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया तथा उसे खेत के किनारे ले गए, जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मामले में कैलाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दूसरे आरोपी स्वरूप सिंह का नाम भी सामने आ गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
28 September 2026 04:17 PM
02 November 2020 09:03 PM