28 February 2022 07:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विवाह समारोह में शराब पीकर बेकाबू हुए तीन व्यक्तियों ने परिवार के ही एक वृद्ध की हत्या कर दी। घटना छ्त्तरगढ़ थाना के राजासर भाटियान की है। छ्त्तरगढ़ थाने के एच एम सुनील कुमार के अनुसार बीती रात राजासर भाटियान में एक विवाह समारोह चल रहा था। इसमें मृतक व तीनों आरोपी भी शामिल हुए थे। आरोपियों ने शराब पीने के बाद मामूली बात पर राजासर भाटियान निवासी 65 वर्षीय केशुराम मेघवाल पर लाठियों से हमला कर दिया। केशुराम के साथ आरोपियों ने अत्यधिक मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। केशुराम को अस्पताल के लिए रवाना किया गया मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एच एम सुनील कुमार के अनुसार मृतक के पुत्र खेताराम ने बरजू निवासी मुंशीराम पुत्र जोराराम मेघवाल, पूगल निवासी कोजाराम पुत्र जेठाराम मेघवाल व राजासर भाटियान निवासी दुलाराम पुत्र मोहनराम मेघवाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच थानाधिकारी जयकुमार भादू कर रहे हैं। तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। आरोपियों के पकड़ में आने के बाद ही रंजिश का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM