26 June 2020 02:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बांद्रा बास मर्डर केस में दो आरोपी पुलिस ने राउंड-अप कर लिए हैं। कोटगेट सीआई धरम पूनिया ने बताया कि मुस्ताक अली व जिशान अली को राउंड-अप किया गया है। वहीं मृतक जितेंद्र जावा का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के एक दूसरे पर पहले से ही मुकदमें चल रहे हैं। मृतक पर भी तीन मुकदमें दर्ज थे। वहीं हत्या के इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ख़बर लिखने तक मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा था। वहीं सीओ सुभाष शर्मा, सीआई धरम पूनिया, कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर थी।
RELATED ARTICLES
07 March 2020 12:14 AM