10 October 2021 03:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर निवासी पुष्पा देवी मालू पत्नी जयचंद लाल मालू का संथारा रविवार अपराह्न 12 : 27 बजे संपन्न हो गया। संथारा 20 दिवस तक चला। पुष्पा देवी ने शारीरिक अस्वस्थता की वजह से 24 सितंबर शाम 4 : 21बजे जैन परंपरा के अनुसार संथारा प्रत्याख्यान कर लिया था। संथारा प्रत्याख्यान आचार्य श्री महाश्रमण की आज्ञा से साध्वी श्री मधुस्मिता ने करवाया।
मूल रूप से पुरानी लाइन बाबा रामदेव रोड़, गंगाशहर निवासी 70 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी जयचन्द लाल पुत्रवधू तोलाराम मालू वर्तमान में सिकंदराबाद (हैदराबाद) निवास कर रहीं थीं। पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं। पुष्पा देवी के संथारा काल के दौरान पति जयचंद लाल मालू, पुत्र पंकज मालू, पुत्रियां कनक व चांद व पुत्रवधू सहित समस्त परिवार व समाज ने धर्माराधना का क्रम चलाया था।
उल्लेखनीय है कि जैन परंपरा में समाधि मृत्यु हेतु संथारा संलेखना की जाती है। जैन ऐसी मृत्यु को उत्सव के रूप में समझते हैं।

RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM