31 July 2026 10:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृति करवाए जाने की शिकायत पर सीओ सदर शालिनी बजाज व जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस ने गोल्डन स्पा पर दबिश दी। यह स्पा जयपुर रोड़ के राजनगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित नई कमर्शियल बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर में चल रहा था।
पुलिस को देखकर एक युवक मौके से भाग छूटा। जबकि संचालक सहित तीन महिलाओं को पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। सभी महिलाएं दिल्ली व इसके आसपास की है। पुलिस के अनुसार बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित इस स्पा में कमरे बने हुए थे। पलंग व बिस्तर लगे थे। बिस्तर व तकियों के नीचे आपत्तिजनक पैकेट मिले जबकि डस्टबिन में यूज्ड आपत्तिजनक सामग्री मिली जो अनैतिक गतिविधियों का संकेत कर रही थी।
सूत्रों से पता चला है कि ये स्पा खुल्लमखुल्ला वेश्यावृति करवा रहा था। स्पा की केवल आड़ ली गई थी, वास्तव में इसमें वेश्यावृति ही हो रही थी। चार महिलाओं में एक महिला इसकी संचालक है। पुलिस ने स्पा सीज कर दिया है।
-पुरुष क्यों करवाते हैं लड़कियों से मसाज, दाल में काला या पूरी दाल ही काली: बता दें कि परंपरागत रूप से पुरुषों की मसाज पुरुष ही करते आए हैं। महिलाओं से मसाज करवाने की जरूरत ही क्या है? स्पा सेंटरों की नीयत इस बात से ही स्पष्ट हो जाती है कि इन स्पा सेंटरों पर ऐसी लड़कियां रखी जाती है जिन्हें मसाज करना आता ही नहीं। 5-7 हजार रूपए माह की तनख्वाह पर एक्सपर्ट मिलती कहां है?
बता दें कि ये स्पा सेंटर नाबालिग बालकों को भी प्रवेश दे देते हैं। मज़े की बात यह है कि स्पा सेंटरों पर दिनदहाड़े वेश्यावृति होती है। ऐसे में काम और पढ़ाई के बहाने घर से निकले बालकों, युवकों व पुरुषों को स्पा रूप में बने वेश्यालयों में जाने की आजादी मिल जाती है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर के हर एक स्पा में स्पा की आड़ में वेश्यावृति ही करवाई जाती है।
उल्लेखनीय है कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशों व एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में सीओ सदर शालिनी बजाज व जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एएसआई मुकेश मीणा, हैड कांस्टेबल केसराराम, कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव, गणेश व महिला कांस्टेबल सुमन शामिल थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
01 February 2024 11:03 PM