17 May 2020 08:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन -4 के एलान के साथ ही आमजन की जिज्ञासाएं छूट को लेकर बढ़ गई है। सबसे आम जिज्ञासा मंदिर और शराब को लेकर है। लॉक डाउन की वजह से सुबह उठते ही मंदिर के दर्शन कर जीवन शुरू करने वालों को शुकून ही नहीं मिल रहा है। बता दें कि 31 मई तक भी ऐसे ही चलेगा और मंदिर आमजन के लिए बंद ही रहेंगे। सिर्फ पुजारी मंदिर में नित्य पूजा कर्म कर सकेंगे। वहीं शराब पर प्रतिबंध तो हटा मगर इसने बड़े पैमाने पर नयी समस्या को जन्म दे दिया। ऐसे बहुत सारे मदिरा रसिक हैं जो पीने में भी सभ्यता अपनाते हैं। ऐसे रसिकों को अब घर पर ही शराब पीना पड़ती है, जिससे परिवारों में समस्याएं पैदा होने लगी है। ऐसे रसिकों को अब भी घर पर ही शराब पीनी पड़ेगी, क्योंकि बार पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 October 2021 06:42 PM