19 April 2024 03:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लोकसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। मामला गंगाशहर के भाग संख्या 167 से जुड़ा है। जहां माणक चंद पुत्र घेवर चंद सुराणा 1188 का वोट फर्जी तरीके से डाला गया। सुराणा के पुत्र पवन सुराणा ने बताया कि उनके पिता बोथरा स्कूल स्थित बूथ पर वोट देने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट तो पहले ही डाला जा चुका। लेकिन माणकचन्द की अंगुली पर स्याही नहीं लगी थी। वोट किसने डाला यह तो पता नहीं चला लेकिन माणक चंद से टेंडर वोट डलवाया गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
20 January 2021 11:58 PM