19 July 2021 10:56 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खांसी ग्रस्त पत्नी को दवा की जगह कीटनाशक पिलाने का मामला सामने आया है। मामला देशनोक थानाक्षेत्र के पीपलिया का है। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि 36 वर्षीय रेखा उपाध्याय ने अपने पति पर आरोप लगाए हैं। परिवादिया का कहना है कि 14 जुलाई को उसे खांसी आ रही थी। इस पर उसके पति मूलाराम उपाध्याय ने एक ढ़क्कन में कीटनाशक मिलाकर खांसी की दवा दे दी। उसने विश्वास में दवा समझकर कीटनाशक पी लिया। उसके बाद वह कुंडी से पानी निकालने गई, जहां चक्कर खाकर गिर पड़ी। जब उसे होश आया तो वह सीएचसी देशनोक में थी। आरोपी ने उससे व उसके बच्चे से मारपीट भी की बताते हैं।
जगदीश सिंह ने बताया कि परिवादिया ने चार दिन बाद रिपोर्ट दी थी। अस्पताल से रिपोर्ट मंगवाई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 328, 323 व 341 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM