17 April 2020 09:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक-डाउन की ज़मीनी हकीकत जानने जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम आज बिना गनमैन के पैदल ही सड़कों पर निकल गये। कलेक्ट्रेट से पीबीएम तक कलेक्टर इस पैदल यात्रा ने राहगीरों को सीख दी। लॉक डाउन का उल्लघंन कर रहे लोगों को कलेक्टर ने रोककर सवाल पूछे। इस बीच रोचकता भी बनीं रही। कुल लोग कलेक्टर को पहचान भी गये। कलेक्टर ने राहगीरों से अपील की कि वह बेवजह घरों से न निकलें। वहीं मास्क व सेनेटाइजर के इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित किया गया। शहर की चिंता में ऐसे आम व्यक्ति की तरह कलेक्टर का सड़कों पर निकल जाना भी कई राहगीरों के लिए सीख बना।
RELATED ARTICLES
15 August 2021 01:51 AM