14 January 2022 12:19 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के खिलाड़ी देश विदेश अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हमारे खिलाड़ी गोल्ड व सिल्वर से कम नहीं हैं। बॉस्केटबॉल की 71वीं नेशनल जूनियर प्रतियोगिता में बीकानेर के बेटों ने गोल्ड जीत लिया है, तो वहीं बेटियां भी सिल्वर जीत लाई।
जिला बॉस्केटबॉल संघ सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि 71वीं नेशनल प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित हुई थी। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बीकानेर व चंडीगढ़ के बीच हुआ। जिसमें बीकानेर ने चंडीगढ़ को 82-59 से पराजित कर दिया। इस इकतरफा जीत के साथ ही बेटों ने बीकानेर की झोली में 24 साल बाद गोल्ड मेडल डाल दिया है। वहीं बीकानेर की बेटियों ने भी अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए पंजाब से खड़ा मुकाबला किया। बालिका वर्ग में बीकानेर की टीम पंजाब से 59-54 से पराजित हुई, मगर द्वितीय विजेता रहते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीकानेर में पहली बार जूनियर स्टेट लेवल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसी से चुने गए खिलाड़ियों ने नेशनल में अपना खेल दिखाया।
आज बालक वर्ग के मैनेजर प्रभु सिंह बीका व बालिका वर्ग की टीम सदस्य प्रियंका कंवर के बीकानेर पहुंचने पर जिला बॉस्केटबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा सिंह शेखावत व खिलाड़ियों की ओर से स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस दौरान दोनों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। अभिनंदन के दौरान शेखावत के साथ वरिष्ठ खिलाड़ी व प्रशिक्षक फूसाराम भादू, शिव कुमार दाधीच, नरेंद्र गहलोत, भैरव रतन पुरोहित, अनिल तंवर, मनोज तिवाड़ी, संपत्त राठौड़, निशु लिंबा, ओम प्रकाश डूडी, भगवान सिंह, गौरव गहलोत, राजवीर सिंह, विष्णु पड़िहार, गौरव शर्मा, दिव्य मानसिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 August 2020 12:16 PM