01 September 2020 08:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध काले कारोबार में युवाओं की लिप्तता बढ़ती ही जा रही है। आज फिर डीएसटी के पंजे में एक युवा तस्कर फंस गया। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के डायरेक्टर सुपरविजन में काम कर रही जिला स्पेशल टीम प्रभारी ईश्वर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद डीएसटी की टीम ने चार दिनों तक पांचू थाना क्षेत्र में रैकी की। सूचना की पुष्टि होने पर पांचू पुलिस को सूचना दी गई।

जिस पर पांचू पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से डोडा पोस्त सप्लाई करने जा रहे जांगलू निवासी 26 वर्षीय श्याम सुंदर सिहाग पुत्र मूलाराम को दबोच लिया। आरोपी से 12 किलो डोडा-पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES
24 October 2021 06:16 PM