24 March 2021 01:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ग्राहक बनकर आए व्यक्ति द्वारा ज्वैलर्स को चूना लगाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात नौ बजे की है। सोमवार रात तेलीवाड़ा स्थित डांवर ज्वैलर्स में एक हट्टा-कट्टा जवान सोने की अंगूठी खरीदने आया। दुकान मालिक आशाराम सोनी ने उसे अंगूठियां दिखाई। इस दौरान ग्राहक ने आशाराम को बातों में उलझाए लिया और एक अंगूठी पहन ली। इसके बाद दूसरी अंगूठी पसंद कर मोल भाव किए।

आशाराम ने बताया कि अंगूठी करीब 17-18 हजार की है। तब ग्राहक ने पर्स से हजार रूपए निकालकर दिए, वहीं शेष राशि एटीएम से निकलवाकर लाने का कहकर गया। लेकिन वह वापिस नहीं लौटा। जब आशाराम ने अंगूठियों की गिनती की तो एक अंगूठी कम थी तथा उसकी खाली डिब्बी पड़ी थी। इस पर सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने चोरी कर ली।


आशाराम ने कोतवाली थाने में घटना को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध का चेहरा कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एएसआई भानीराम को दी गई है। देखें फुटेज
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
06 July 2020 11:49 PM