29 June 2023 07:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसडीएम लूणकरणसर का पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया है। आरोपी का नाम किशन सिंह पुत्र रण सिंह राजपूत बताया जा रहा है। एसीबी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि लीलाधर उर्फ भरत पारीक के खिलाफ 122 सीआरपीसी के एक प्रकरण की एसडीएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आरोपी पेशकार ने इसी प्रकरण में लीलाधर के हक में फैसला करवाने की एवज में पचास हजार रूपए की राशि मांगी। सीआई गुरमेल सिंह के अनुसार आरोपी की शिकायत पर सत्यापन किया गया। सत्यापन के समय कोई राशि नहीं ली गई। आज बीस हजार रूपए की राशि आरोपी ने आरपीसी कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर के आगे ली। तभी नज़र गढ़ाए बैठी एसीबी की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पेशकार ने मार्च माह में भी 15 हजार की रिश्वत ली थी। उस समय 30 हजार मांगे गए थे। सवाल यह है कि यह राशि आरोपी ने एसडीएम के कहने पर ली या स्वयं की मर्जी से। फिलहाल आरोपी ने एसीबी को बताया है कि रिश्वत राशि लेने में एसडीएम की कोई भूमिका नहीं थी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM