07 April 2020 04:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोविड-19 से जंग के लिए बीकानेर का सुपर स्पेशलिटी सेंटर तैयार हो गया है। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कोविड-19 के लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी सेंटर में अलग से बनाए गए विंग का निरीक्षण किया । यहां 210 कोविड-19 मरीजों को उपचाराधीन रखा जा सकता है । इस अस्पताल की तीसरी मंजिल पर इन मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है। भवन में 25 वेंटिलेटर स्थापित किए गए हैं यहां 30 आईसीयू बेड है । गौतम ने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज से कहा कि जरूरत पड़ने पर इस भवन को कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए उपयोग में लिया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभी कक्षों को देखा और निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर भर्ती होने वाले रोगियों को दी जाने वाली सुविधाएं जिनमें बेड पर ही ऑक्सीजन वेंटिलेटर सहित अन्य संसाधन उपलब्ध रहे। गौतम ने अस्पताल में ही स्वचालित ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा और कहा कि यह प्लांट भी बिल्कुल बेहतर पोजीशन में होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इस्तेमाल किया जा सके। गौतम को बताया गया कि 210 बेड के इस अस्पताल में इस तरह की व्यवस्था की गई है कि कम गंभीर रोगियों को दो और तीन मंजिल पर रखा जाएगा जबकि कोविड-19 पेशेंट को चौथे फ्लोर पर रखा जाएगा। ऐसी व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि गंभीर रोगियों तक केवल चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ही जाए और कोई अन्य व्यक्ति उनके संपर्क में ना आए या अन्य कोई रोगी इन आईसीयू वाले रोगियों के संपर्क में ना आ पाए। इस विंग में आने और जाने के लिए दो अलग-अलग लिफ्ट की व्यवस्था की गई है जिससे ठीक हुआ व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में ना आ सके।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंधित सुपर स्पेशलिस्ट सेंटर के निरीक्षण के समय प्राचार्य एसएस राठौड़, डॉ अभिषेक क्वात्रा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा उपस्थित थे। सुपर स्पेशलिटी विंग के प्रभारी डॉ गिरीश प्रभाकर है।
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
24 November 2020 09:35 PM