04 July 2025 10:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में चोरों ने कोहराम मचा रखा है। जनता परेशान है और पुलिस इन चोरों को नियंत्रित करने में असफल है। कहीं आदतन चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो इससे भी अधिक नशेड़ियों द्वारा चोरी की वारदातें जमकर की जा रही है। शायद नशे पर लगाम कसी जाती तो चोरी की वारदातें भी कम हो जाती।
अब मामला नयाशहर थाना क्षेत्र से सामने आया है। क्षेत्र के सैटेलाइट अस्पताल के पास रहने वाले रामदेव सोनी की बाइक 30 जून की अलसुबह चोरी हो गई। परिवादी के अनुसार स्प्लेंडर बाइक उसके घर के आगे खड़ी थी। रात करीब 3:30 बजे एक चोर पैदल पैदल आया और बाइक चुरा ले गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ हे। रामदेव यहां किराए के मकान में रहता है। वह पेशे से जड़ाई का कारीगर है। परिवादी के अनुसार उसने अगली सुबह ही पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया था। हालांकि परिवादी के अनुसार पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
09 February 2022 09:16 PM