14 April 2022 03:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में हथियार बंद बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है। मामला नायक मोहल्ले का बताया जा रहा है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि दो माह पहले मोहल्ले का युवक नोखा से युवती को भगा लाया था। मामला अंतर्जातीय होने की वजह से पंचायती चल रही थी। युवती को वापिस उसके पीहर भेजने की बात चल रही थी।
आरोप है कि आज युवती पक्ष के कुछ लोग वैन में आए। सभी नकाबपोश थे। आरोपियों ने आते ही फायरिंग की और फरार हो गए।
माचरा ने कहा मौके पर फायरिंग की पुष्टि नहीं हुईं। मामले की जांच चल रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM