10 June 2020 11:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लंबे समय के संघर्ष के बाद जिस सूरसागर का कायाकल्प कर शहर के सौन्दर्य को जीवंत किया गया था, वह सूरसागर प्रशासन की अनदेखी से गर्त में जाने लगा है। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने आज इसकी दुर्दशा देखी। रांका ने सूरसागर की सुन्दरता की रक्षा के लिए जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के नाम ज्ञापन दिया है। रांका ने आज यह ज्ञापन कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी सुनीता चौधरी को सौंपा। रांका ने बताया कि सूरसागर इस शहर का गौरव है, भाजपा की राजे सरकार ने इसका जीर्णोद्धार करवाया था। लेकिन आज इसकी दुर्दशा देखकर तकलीफ़ होती है। रांका ने बताया कि वे सूरसागर का अवलोकन करने गये तो देखा कि सौन्दर्यकरण हेतु भरा गया पानी सूख चुका है व पानी के स्थान पर कचरे के भंडार भरे जा रहे हैं। वहीं इसकी सीढ़ियों पर लगाए गमले गायब हो चुके हैं, रंगीन लाइटें भी अब वहां मौजूद नहीं है। बता दें कि सूरसागर की समस्या वर्षों से चली आ रही थी, जिसे लंबे इंतज़ार के बाद राजे सरकार ने सुलझाया। लेकिन अब शहर की धरोहर के रख रखाव को लेकर उदासीनता फैली है। ज्ञापन देने में रांका के साथ पार्षद राजेंद्र शर्मा, मधुसुदन शर्मा, रमेश सैनी, मनोज गहलोत व प्रणव भोजक मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
19 March 2021 06:33 PM