10 October 2021 01:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मामला जसरासर थाना क्षेत्र के साधासर गांव का है। थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि घटना आज सुबह की है। 24 वर्षीय मुन्नी देवी पुत्री गेना राम जाट की कुंड में गिर गई। उसे पीबीएम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ससुराल पक्ष ने फिसलकर कुंड में गिरना बताया है। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है।
मृतका का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। पीहर पक्ष पीबीएम में मौजूद है।
पुलिस के अनुसार उसकी शादी 15 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
RELATED ARTICLES
03 September 2023 11:56 PM