01 May 2020 02:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना बीमारी भले ही कितनी भी ख़तरनाक हो, एक दिन इसे दम तोड़ना ही होगा। इस देश में जीत हासिल करने के लिए जो कुछ भी कर गुजरने का जज़्बा है, वह ही हमें कोरोना से आज़ादी दिलाएगा। ख़ास बात है कि यहां का हर एक नागरिक योद्धा है, वह भगतसिंह भी है तो वह गांधी भी है। ऐसा ही जज़्बा बीकानेर में भी देखने को मिल रहा है। बीकानेर की बीदासर बारी क्षेत्र निवासी के मुख्यमंत्री को किए गए एक ट्वीट ने बीकानेर में समाई देशभक्ति को और भी अधिक प्रबल कर दिया है। गौरीशंकर ने मुख्यमंत्री गहलोत को ट्वीट कर अपना शरीर समर्पित किया है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना बीमारी को खत्म करने वाली वैक्सीन के परीक्षण के लिए जब भी मानव शरीर की आवश्यकता हो, उनका शरीर उपयोग में लिया जाए। देवड़ा राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा में बीकानेर जिले के उपाध्यक्ष हैं व टीम महावीर रांका के जुझारू सदस्य हैं। लॉक डाउन से अब तक वह रात दिन सेवा में लगे हैं। देवड़ा ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि राजस्थान में जब भी वैक्सीन तैयार हो तब परीक्षण के लिए सबसे पहले उनके शरीर का इस्तेमाल किया जाए।


RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM