20 February 2025 12:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के युवाओं में हथियार रखने का शौक़ परवान पर है। आए दिन अवैध हथियार पकड़े जा रहे हैं। अब बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर की डीएसटी ने एक युवक को दो पिस्टल व दो कारतूस सहित पकड़ा है। आरोपी को मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान 25 जेएमडी कावनी, नाल निवासी 30 वर्षीय ओम सिंह उर्फ बाबूसिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत के रूप में हुई है। आरोपी मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ घूम रहा था। डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह को मिली सूचना के आधार पर डीएसटी ने मुक्ताप्रसाद पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। कार्रवाई में डीएसटी के हैड कांस्टेबल योगेन्द्र शामिल थे। पुलिस के अनुसार आरोपी शौक़िया ही यह हथियार रख रहा था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 February 2022 10:04 PM