19 March 2020 01:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़ बीकानेर। जहां कोरोना से मची तबाही से निपटने के लिए सरकार व आम आदमी पूरी तरह सहयोग की भावना से अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं दवा विक्रेताओं ने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करना शुरू कर दिया है। कोरोना से बचाव के लिए थ्री लेयर मास्क के खरीददारों से होलसेल में चार से पांच गुना रकम वसूली जा रही है। वहीं खुदरा मूल्य तो चालीस रुपए तक चला गया है। कालाबाजारी की भी सीमाएं लांघ चुके इन विक्रेताओं ने मुफ्त वितरण के लिए हजारों की तादाद में खरीदे गए मास्क भी बारह रूपए प्रति मास्क की दर से बेचे बताते हैं। सूत्रों के मुताबिक निजी विक्रेता तो दूर सरकारी विक्रेताओं ने भी लूट मचा रखी है। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ ने इस मसले पर सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा से बात की तो उन्होंने जल्द कार्रवाई की बात कही है। मीणा ने कहा कि संकट की इस स्थिति में इस तरह की अमानवीयता माफी योग्य नहीं है।
RELATED ARTICLES
13 August 2025 05:41 PM