03 February 2021 11:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्थानीय सार्दुल फुटबॉल एकेडमी में चल रही स्व गोपीराम स्वामी स्मृती सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन भी बड़ा रोमांचकारी रहा। आज भी कुल तीन मैच खेले गए। पहले मैच में भ्रमण पथ ने कड़ा मुकाबला करते हुए 10 स्टार को धराशायी कर दिया। दूसरा मैच एस एफ ए व एम एस आर के बीच हुआ। जिसमें एस एफ ए को विजय मिली। वहीं तीसरे मैच में एम यू एफ सी ने चकरी क्लब को चक्करघिन्नी करते हुए पछाड़ दिया। आज की विजेता टीमें क्वार्टर फाइनल में अपना दमखम दिखाएगी।
उल्लेखनीय है कि आज के मैचों में परीक्षित स्वामी, देवेंद्र सिंह, राहुल ओझा, गोविंद स्वामी, कार्तिक पालीवाल, शमशेर व गोविंद सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM