18 March 2020 01:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर कोर्ट ने अगले चार दिनों की सुनवाई टालते हुए 15 अप्रेल के बाद की तारीखें दे दी है। कोरोना से बचाव के लिए उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में यह कदम उठाये जा रहे हैं। आज पक्षकारों को कोर्ट में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। सभी न्यायालयों ने नोटिस चस्पा कर दिए हैं। फिलहाल 21 मार्च तक की तारीखों के नोटिस चस्पा किए गए हैं, इसके बाद उच्च न्यायालय के अगले आदेश के अनुसार आदेश जारी होंगे। वकीलों को कोट पहनकर आने के निर्देश हैं। कोर्ट न होने पर पहचान पत्र होना जरूरी है। आज कोर्ट का मुख्य दरवाजा ही खोला गया, जहां से पक्षकारों का प्रवेश रोक दिया। माना जा रहा है कि 31 मार्च तक की सुनवाई अब अगले माह या उसके बाद ही होगी। यहां तक कि गिरफ्तारी वारंट वालों की पेशी भी फिलहाल बंद कर दी गई है। अधिवक्ता अनिल सोनी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की स्थिति 21 या 22 मार्च तक साफ होगी। लेकिन 21 मार्च तक के आदेश कोर्ट ने फरमा दिए हैं। देखें वीडियो--
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM