19 June 2020 04:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा है। जिला स्पेशल टीम की सूचना पर भुट्टों के चौराहे से इंदिरा कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय बाबूसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित को दबोचते हुए तलाशी ली तो उसके पास दो किलो चार सौ ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल व गांजा जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM