28 October 2025 11:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की अच्छी ख़बर सामने आ रही है। गुमशुदा वंशवर्द्धन पुरोहित पुत्र विक्रम पुरोहित मिल गया है। गंगाशहर पुलिस के अथक प्रयासों से बच्चा मिल गया है।
बता दें कि वंश आज सुबह सात बजे स्कूल के लिए निकला था। जिसके बाद से लापता था।
परिजनों की रिपोर्ट पर गंगाशहर थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 20 पुलिसकर्मियों की टीम को बच्चे की तलाश में लगाया। आख़िर बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर बच्चा मिल गया।
गंगाशहर सीओ पार्थ शर्मा व सीआई रमेश सर्वटा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लगातार इस मामले में एक्टिवनेस दिखाई। एसआई अशोक यादव, कांस्टेबल रघुवीर, मुखराम, रामनिवास, गौरव, एएसआई हरसुखराम आदि की भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
20 November 2022 02:22 PM