01 May 2021 11:29 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। युवाओं के वैक्सीनेशन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में 2 मई, रविवार से 18 से 45 वर्ष आयु के नागरिकों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उससे पहले शनिवार दोपहर टीकाकरण का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में सभी टीकाकरण केंद्रों से कर्मचारियों को बुलाया गया है। हालांकि इससे पहले 12 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत युवाओं के टीकाकरण का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज केवल जयपुर, जोधपुर व अजमेर में युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू होना है। वहीं अन्य तीस जिलों में 2 मई से ही युवाओं का टीकाकरण शुरू होगा।
हालांकि मुहूर्त के वक्त जिला कलेक्टर द्वारा कुछ युवाओं का वैक्सीनेशन करने के निर्देश देने की आंशिक संभावना भी बताई जा रही है। बीकानेर में वैक्सीन शनिवार शाम तक पहुंचेगी। ख़ास बात यह है कि 2 मई से होने वाले वैक्सीनेशन में रजिस्ट्रेशन करवा चुके युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं। अगर यह लिंक सीधे ना खुले तो कॉपी करके ब्राउज़र पर पेस्ट कर सकते हैं।
https://selfregistration.cowin.gov.in/
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
10 February 2024 12:03 AM