21 April 2020 11:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर मूल के अब तक 31 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। जिसमें गंगाशहर से मिला युवक भी ठीक हो गया है। हालांकि अभी उसे चौदह दिनों के क्वॉरन्टाइन में रहना होगा। वहीं बीकानेर के पांच मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें गंगाशहर की महिला व देसलसर का युवक दो दिन पहले ही पहचाने गये थे। वहीं बीकानेर अस्पताल में हनुमानगढ़ का एक और चुरू के 2 मरीज़ भी इलाज ले रहे हैं। देखा जाए तो बीकानेर चिकित्सा विभाग व पीबीएम का काम सराहनीय रहा है। यहां मृत्यु दर जीरो रही, क्योंकि जिस महिला की मृत्यु हुई, वह पीबीएम अंतिम समय में पहुंची थी, जिसकी रिपोर्ट आने से पहले ही मृत्यु हो गई थी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
17 October 2022 10:53 AM