28 September 2021 11:43 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर थोड़ी सी लापरवाही करना आपको मौत के मुंह में डाल सकता है। सदर थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही घटना हुई है। अमरसिंहपुरा निवासी 42 वर्षीय बाबूलाल पुत्र रामकरण तंवर की करंट लगने से मौत हो गई। सदर थाने के एएसआई तनेराव सिंह ने बताया कि बाबूलाल सोमवार शाम को कूलर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान तार पर हाथ लग गया, जिससे बाबूलाल को करंट लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि बाबूलाल ने कूलर सफाई के दौरान ना तो प्लग निकाला और ना ही स्विच बंद किया था। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के भाई मुकेश ने मर्ग दर्ज करवाई है। मामले की जांच तनेराव सिंह को दी गई है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM