27 March 2020 11:04 AM

सुनी गई तो मिलेगी बेबस हुए भाईयों को राहत
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स ने मुख्यमंत्री गहलोत से अपील की है। नेमीचंद सोनी ने बताया कि फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुसिंह उदट ने एक पत्र लिखकर गहलोत से कहा है कि सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। लेकिन पूरे भारत में राजस्थान के जो मजदूर भाई फंसे हुए हैं उनको वापिस लाने के लिए भी सरकार कुछ सोचे। ये मजबूर वहां ना घर के रहे हैं ना घाट के। बताया जा रहा है कि ऐसे बेबस लोगों को सोने-खाने की भी समस्या आ रही है। फोर्स ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए राजस्थान से बाहर फंसे हुए लोगों को घर लाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 September 2021 09:30 PM