02 June 2026 09:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अकलेरा, झालावाड़ निवासी 40 वर्षीय बाली देवी के रूप में हुई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार बाली देवी का शव वन विभाग की भूमि के अंदर अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। वह कमर से ऊपरी हिस्से से पूरी तरह निर्वस्त्र थी।
नोट: मृतका के मान-सम्मान के मद्देनजर अर्द्धनग्न अवस्था का फोटो साझा नहीं किया जा रहा है।
मृतका के कानों से खून निकला हुआ था। प्रथमदृष्टया पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है।
-लिव इन में रहती थी, पार्टनर भी गायब: कश्यप सिंह के अनुसार बाली देवी झालावाड़ निवासी फूलचंद के साथ श्रीडूंगरगढ़ की प्रताप बस्ती में रहती थी। दोनों 6 माह से श्रीडूंगरगढ़ में एक साथ रह रहे थे। फूलचंद भी गायब है। उसका फोन भी बंद आ रहा है।
-कौन है हत्यारा, क्या जिंदा है फूलचंद?: पुलिस ने मामला हत्या का माना है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही हत्या की बात पर मुहर लगेगी।
मामला ऑनर किलिंग जैसा भी हो सकता है। हालांकि मृतका 40 वर्ष की थी। हो सकता है कि दोनों के साथ रहने से नाखुश व्यक्तियों या परिजनों ने दोनों की ही हत्या कर दी हो। यह शक इसलिए क्योंकि दोनों साथ में रहने के लिए झालावाड़ छोड़कर श्रीडूंगरगढ़ आए थे। तो वहीं यह भी संभव है कि फूलचंद ही हत्यारा हो और वह ज़िंदा हो।
-एसपी सहित बड़े अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग, फूलचंद की तलाश जारी: एसपी मृदुल कच्छावा इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एएसपी बनवारी लाल मीणा व सीओ निकेत पारीक भी मौके पर पहुंचे। सीआई कश्यप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। अब पुलिस का प्रथम उद्देश्य फूलचंद का पता लगाना है। फूलचंद के मिलते ही पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी। हत्या किसने और क्यों की, इन सब सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
RELATED ARTICLES