27 July 2024 07:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बीकानेर दौरे पर रहेंगे। वे यहां नोखा के मूलवास गांव आएंगे। यहां नवनिर्मित संत दुलाराम राजकीय चिकित्सालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होना है। यह चिकित्सालय मूलवास, ग्राम पंचायत सिलवा निवासी स्वर्गीय संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में कुलरिया परिवार के सहयोग से बना है।
मुख्यमंत्री भजनलाल रविवार दोपहर 3.40 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से प्रस्थान कर सायं 4.40 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सायं 4.45 बजे नाल एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में मूलवास स्थित हैलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे, वहीं सायं 5.05 बजे मूलवास हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से सायं 5.10 बजे कार में प्रस्थान कर सायं 5.15 बजे कार्यक्रम स्थल मूलवास पहुंचेंगे। यहां नवनिर्मित राजकीय चिकित्सालय का लोकार्पण कर सायं 6.15 बजे मूलवास हैलीपेड की ओर प्रस्थान करेंगे। सायं 6.20 बजे मूलवास हैलीपेड पहुंचेंगे। सायं 6.25 बजे यहां से रवाना होकर सायं 6.45 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सायं 6.50 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 7:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट उतरेंगे।
RELATED ARTICLES
14 October 2021 09:46 AM