21 March 2025 12:00 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्री प्रीति क्लब बीकानेर की साधारण सभा गुरूवार को संपन्न हुई। सभा में नये अध्यक्ष सहित सचिव व कोषाध्यक्ष का चयन हुआ। गोपी किशन पेड़ीवाल को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नये अध्यक्ष ने रघुवीर झंवर को सचिव तथा बृजमोहन चांडक को कोषाध्यक्ष घोषित किया। चुनाव संयोजक व क्लब के विशेष सलाहकार याज्ञवल्क्य दम्माणी ने चयन प्रक्रिया संचालित करवाई।
पूर्व सचिव राहुल माहेश्वरी ने पूर्व अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी के चार वर्ष के कार्यकाल का संक्षिप्त विवरण दिया। इस दौरान क्लब द्वारा चार वर्षों में करवाए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया गया।
RELATED ARTICLES
10 September 2020 10:22 PM