14 April 2022 11:45 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसपी योगेश यादव की जिला स्पेशल टीम(डीएसटी) ने गंगाशहर क्षेत्र में चल क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बुकियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपेश्वर बस्ती निवासी मदन गोपाल अग्रवाल उर्फ बाबू व भागीरथ उर्फ राहुल राजपुरोहित के रूप में हुई है।
डीएसटी को गोपेश्वर बस्ती स्थित मदन गोपाल के मकान में क्रिकेट सट्टा कराए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर डीएसटी ने प्रभारी सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में जाल बिछाते हुए गंगाशहर पुलिस मय टीम के साथ मौके पर दबिश दी। मौके पर दोनों बुकी सट्टा करवाते मिले। मौके से सिमकार्ड मय 19 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक आठ मोबाइल वाला लाइन बॉक्स, पचास लाख का सट्टे का हिसाब बरामद हुआ।
सूत्रों के मुताबिक इसमें से नौ लाख रूपए का हिसाब बुधवार रात का ही था। गंगाशहर सीआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 3/4 आरपीजीओ, 420, 120 बी आईपीसी व 66 ख आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक देर रात तक हुई पूछताछ में आरोपियों ने 2-3 नाम उजागर किए हैं। इन्हीं से सट्टे की लाइन आरोपियों ने ले रखी थी। बीकानेर के एक बड़े क्रिकेट बुकी का नाम उजागर किया गया है। सट्टे का यह खेल बड़े स्तर का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक विष्णु, प्रेम व कालू आदि नाम उजागर हुए हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 April 2020 11:34 PM