12 April 2021 04:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में अब मरीजों की जांच रिपोर्ट्स भी सुरक्षित नहीं है। यहां भूखे भेड़ियों की तरह घूम रहे चोर उचक्के हाथ की सफाई का कोई मौका नहीं छोड़ते। मामला पीबीएम के आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल का है। आज सुबह कैंसर पीड़ित कल्याण सिंह अस्पताल गये थे। कल्याण सिंह के पुत्र ने रणवीर सिंह ने बताया कि करीब पौने ग्यारह बजे ब्लड रिपोर्ट के लिए वे लोग वेटिंग चेयर पर बैठे थे। इसी दौरान रणवीर सिंह कुछ काम से बाहर आए। कुछ देर में लौटे तो जूट का थैला गायब था। इस जूट के थैले में कैंसर व अलग अलग जांचों की रिपोर्ट्स सहित पेंशन कार्ड आदि अति आवश्यक कागज़ात थे।
सभी तरह की रिपोर्ट्स चोरी होने से बड़ी परेशानी हो रही है। रणवीर सिंह ने करीब चार घंटे तक इधर उधर थैला ढूंढ़ने का प्रयास किया। अस्पताल के सीसीटीवी भी देखे मगर बात नहीं बनीं। अब रिपोर्ट्स को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। रणवीर सिंह ने बताया कि वे पुलिस को भी रिपोर्ट देने वाले हैं।
अपील है कि आपको कहीं भी ये रिपोर्ट्स आदि जरूरी कागज़ात दिखे तो इस नंबर (9414604460) पर संपर्क करें। रिपोर्ट्स कल्याण सिंह के नाम से है। संभावना है कि थैले में काम की चीज़ें ना मिलने पर आरोपी थैला कहीं इधर उधर फेंककर चला गया हो।
RELATED ARTICLES
19 December 2023 11:36 PM