01 February 2022 11:21 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फरवरी की पहली ही रिपोर्ट में 73 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर पॉजिटिव नगरीय क्षेत्र के हैं। नगरीय क्षेत्र में भी ज्यादातर पॉजिटिव परकोटे के बाहरी शहर से हैं। जेएनवीसी,रानी बाज़ार, डुप्लेक्स कॉलोनी, जयपुर रोड़, पीबीएम कैंपस, गंगाशहर, सादुलगंज, शिवबाड़ी, करणी नगर, माणकासर, गैरसर, शेरेरां, लूणकरणसर सहित विभिन्न क्षेत्रों से संक्रमित मिले हैं।
बता दें कि बिगड़ी जनवरी के बाद अब फरवरी में सुधार की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अधिकतर लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। तीसरी लहर का कोरोना अधिक जानलेवा नहीं बना, दूसरी तरफ दो दो लहरों की बंदिशों के बाद लोग थक चुके हैं, ऐसे में कोरोना को अब सामान्य लिया जाने लगा है। भले ही तीसरी लहर का कोरोना अधिक जानलेवा ना रहा हो, मगर जनजीवन अस्त-व्यस्त करने में सक्षम है। अब जन जीवन और अधिक प्रभावित ना हो, इसके लिए आमजन को कुछ और समय जागरुक रहना चाहिए। देखें सूची

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 March 2020 09:14 PM