09 April 2024 07:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए भाजपा लगातार बड़े चेहरों को इंपोर्ट कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का प्रचार प्रसार काफी ढ़ीला नज़र आ रहा है। राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री भजनलाल के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह व विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बीकानेर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर 10 अप्रेल को बीकानेर आएंगे। वे 3:30 बजे विशेष विमान से नाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। 4 बजे पत्रकारों से रूबरू होंगे। वहीं 5 से 6 बजे तक रिद्धि सिद्धि भवन रानी बाजार में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। 6:40 बजे वे पुनः दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सांसद व प्रदेश लोकसभा चुनाव सह प्रभारी साहिब सिंह वर्मा भी उनके साथ होंगे।
बीकानेर लोकसभा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि अमित शाह 14 अप्रेल को बीकानेर आएंगे। वे यहां जनसभा करेंगे। बता दें कि बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल हैं। वे चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। मंत्री होने की वजह से अन्य केंद्रीय मंत्री भी लगातार उनके लिए प्रचार प्रसार करने बीकानेर आ रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल का प्रचार प्रसार बीकानेर नगरीय क्षेत्र में नज़र ही नहीं आ रहा। हालांकि ग्रामीण इलाकों में गोविंद संघर्ष करते दिख रहे हैं।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM