29 January 2022 11:14 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना ठंडा तो पड़ गया है। मगर अब भी प्रतिदिन सौ का आंकड़ा पार हो रहा है। शनिवार की पहली रिपोर्ट में एक साथ 101 पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट आनी बाकी है।
आज आए पॉजिटिव में कोलायत व कुछ ग्रामीण इलाकों सहित बीकानेर नगरीय क्षेत्र की कॉलोनियां शामिल हैं। जिनमें सादुल गंज, जेएनवीसी, पुरानी गिन्नाणी सहित परकोटे के बाहर फैला चारों ओर का शहर शामिल है।
बता दें कि इस बार का कोरोना फैलने में तुलनात्मक अधिक सक्षम है। जिस घर में एक व्यक्ति को कोरोना हुआ, अधिकतर वहां सभी संक्रमित हुए। मगर जांच ना करवाने की वजह से संक्रमित व्यक्ति आंकड़ों में शामिल नहीं हुए। उल्लेखनीय है कि इस बार कोरोना भले ही जानलेवा ना बना हो मगर जन जीवन प्रभावित करने में सक्षम रहा है। ऐसे में अब भी सावधान रहने की जरूरत है, ताकि जल्द से जल्द इससे निजात मिल सके। देखें सूची



RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 April 2020 02:53 PM