13 January 2021 04:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गिरीराज अग्रवाल हत्याकांड मामले में एक और आरोपी को नयाशहर पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है तथा मुरलीधर व्यास कॉलोनी का रहने वाला है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। आज सफलता मिल गई। इस नाबालिग ने मुख्य आरोपियों को फरारी के दौरान शरण दी थी।
उल्लेखनीय है कि अगरबत्ती व्यवसायी गिरीराज अग्रवाल की पूगल रोड़ पर गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में छ: आरोपी पहले ही दबोचे जा चुके हैं।
RELATED ARTICLES
18 September 2026 05:14 PM
07 December 2020 08:35 PM