06 April 2024 02:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत में व्यक्ति पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान हनुमानगढ़ जिला निवासी 43 वर्षीय रामरतन के रूप में हुई है। रामरतन को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार रामरतन पर काफी फायर किए गए हैं। उसके एक गोली लेफ्ट आंख पर लगी। आंख पूरी तरह खत्म हो चुकी है। छर्रा अथवा गोली अंदर होने की बात बताई जा रही है। उसके अतिरिक्त नाक व माथे पर भी छर्रे लगे बताते हैं।
कोलायत थानाधिकारी लखविंद्र के अनुसार वारदात बज्जू के पास बीठनोक की रोही में हुई है। हालांकि घटनास्थल पर कोलायत थाना ही लगता है। कोलायत पुलिस अभी पूरी जानकारी नहीं दे पा रही है।
RELATED ARTICLES
06 July 2020 09:52 PM