14 June 2021 05:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों ने आज पांच सूत्री मांगों को लेकर रीको बीकानेर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक का घेराव किया। संघ के पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल जोशी के नेतृत्व में किए गए घेराव का तुरंत असर हुआ। व्यापारियों ने स्पेशल बजट की एन आई टी जारी करने की मांग की, क्योंकि ऐसा ना करने पर बजट लेप्स हो जाएगा। इसके अतिरिक्त बरसात के मौसम को देखते हुए नालों की साफ सफाई एवं सिल्ट उठाने का कार्य, पूरे क्षेत्र में रोड़ लाइटें चालू करवाने व जगह जगह हुए अवैध कब्जों व झुग्गी झोपड़ियों की हटाने सहित कोविड-19 के मद्देनजर बढ़ाए गए रीको के सर्विस चार्ज वापस लेने की मांग की गई। घेराव के दौरान सक्सेना ने तुरंत जयपुर बात की। कहा कि इसी सप्ताह एन आई टी जारी हो जाएगी। सक्सेना ने पांच सूत्री मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। कहा कि कब्जे व झुग्गी झोंपड़ियां हटाने के लिए एसपी बीकानेर को पत्र लिखकर फोर्स की मांग की जाएगी। सर्विस चार्ज वापिस लेने का सुझाव जयपुर मुख्यालय भेज दिया जाएगा। शेष सभी समस्याओं का निदान भी जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया गया।
त्वरित कार्यवाही हेतु उद्योगपतियों ने सक्सेना का आभार जताया। घेराव को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल जोशी सहित पूर्व सचिव किशोर पारीक, वर्तमान उपाध्यक्ष मनीष सेठिया, पंकज बिहानी, गोविंद पारीक, प्रेम प्रकाश खत्री, विजय स्वामी, टेक मोहन अग्रवाल, देवी दत्त पारीक, विजेंद्र तावणिया, विशाल शर्मा, अजय राठी, अनिल सेठिया, जय कुमार बांठिया, शाहिद अली, कमलेश कुमार, गणेश तापड़िया, अभिषेक अग्रवाल, राजकुमार मोदी, बालचंद गोयल, मनोज जैन, निमेष अग्रवाल, जय सेठिया, विवेक सुराणा, कैलाश पारीक, हरि किशन लखाणी, विजय धीरानी, उमंग सुखेजा, आशुतोष पारीक, मदन प्रजापत, योगेश खंडेलवाल, शुभकरण गुर्जर, मुरलीधर, केदार गहलोत, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।



RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
12 September 2025 09:41 PM