08 April 2020 09:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जरूरतमंदों के मुंह का निवाला छीनने वाले डिपो होल्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 के डिपो का है। डिपो होल्डर महावीर प्रसाद पुत्र विठ्ठल दास ने बिना ओटीपी 9.55 क्विंटल गेहूं उठाकर गबन कर लिया। इस प्रवर्तन निरीक्षक सहदेव कुमार ने गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच एस आई भोलाराम को दी गई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 January 2021 11:39 AM