29 March 2020 07:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने तीन कोरोना संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई नापासर थानाधिकारी संदीप पूनिया ने की है। बताया जा रहा है कि यहां के मांगीलाल पुत्र सुरजाराम जाट 45 वर्ष, प्रेम सिंह पुत्र सुरजन सिंह राजपूत 45 वर्ष व सत्यनारायण पुत्र करणीसिंह राजपूत कोरोना संदिग्ध है। इन्हें आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया था। लेकिन यह बार बार समझाने पर भी बाहर घूमने निकल जाते। वहीं आइसोलेट होने के बाद पंचायत द्वारा नोटिस भी थमाया गया मगर यह नहीं माने। इस पर जन सामान्य को कोरोना संक्रमण के ख़तरे में डालने वाले इन तीनों व्यक्तियों के खिलाफ थानाधिकारी संदीप पूनिया ने धारा 188,269 भादंसं व 2/3 महामारी अधिनियम 1897 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM