14 October 2026 04:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बसों की लापरवाही से सांसें थमने की घटनाएं निरंतर जारी है। अब चलती बस से नीचे गिरने से वल्लभ गार्डन बीकानेर निवासी कृष्णा पुरुषोत्तम माधवानी की मौत का मामला सामने आया है। घटना जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र की है, जहां चलती बस से नीचे गिरने से कृष्णा की मौत हो गई।
सूचना के मुताबिक, कृष्णा अपने पिता के साथ मिलन ट्रेवल्स की बस में बीकानेर से रवाना हुआ था। बस नाथद्वारा जा रही थी। इसी बीच जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र में युवक टॉयलेट के लिए आगे आया था। बस का मुख्य दरवाजा खुला था। युवक झटका लगने से नीचे गिर गया। गिरने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बस मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। आरोप है कि बस की गति बहुत तेज थी। दरवाजा भी खुला था।
वहीं मिलन ट्रेवल्स की ओर से कहा गया है कि बस की गति तेज नहीं थी, लेकिन दरवाजा खुला था। बस के आगे अचानक गाय आई तो ब्रेक लगाया। उसी समय युवक आगे आया था और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भी करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ आरोपों की भी पुष्टि होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरवाजा खुला रहना है खतरनाक: बता दें कि बस कंडक्टर हवा के लिए अक्सर मुख्य दरवाजा खुला रखते हैं। यह गंभीर लापरवाही है। ऐसे में ट्रेवल्स एजेंसियों को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
RELATED ARTICLES
29 April 2020 03:37 PM