01 April 2020 09:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की मुख्य सब्जी मंडी के बंद रहने का आदेश बदल दिया गया है। अब मंडी सामान्य रूप से ही खुली रहेगी। पहले पीआरओ ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि सब्जी मंडी तीन अप्रेल तक बंद रहेगी, इसके बाद 15 अप्रेल तक तीन दिन बंद दो दिन खुली रहेगी। अब पीआरओ ने रिवाइज प्रेस रिलीज जारी कर मंडी के सामान्य रूप से खुली रहने की जानकारी दी है। वहीं कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश ही नहीं दिया। हालांकि एहतियात के तौर पर सेनेटाइजर व मास्क का प्रयोग करना होगा।
RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM
13 April 2024 05:20 PM