17 October 2026 09:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशा इंसान की दुर्गति कर रहा है। हर दिन नशे के दुष्प्रभावों के कई उदाहरण सामने आ रहे हैं। अब बीकानेर के लालगढ़ रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन से एक व्यक्ति का पैर कटने की ख़बर है।
जीआरपी एएसआई गजानंद के अनुसार घायल की पहचान खेटतल, अलवर निवासी मणिलाल पुत्र नवरंग के रूप में हुई है। मणि आज शाम प्लेटफॉर्म नंबर 3 व उसके ट्रैक के बीच में घायल अवस्था में मिला।
असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत सहित टीम मौके पर पहुंची। घायल को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाकर इलाज शुरू करवाया गया है। उसका दाहिना पैर घुटने से नीचे कटकर अलग हो गया है।
जीआरपी पुलिस के अनुसार मणि दारू का नशेड़ी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों अलवर से गायब है। वह झुग्गी झोंपड़ी में रहता है तथा कबाड़ चुगने का काम करता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
06 January 2021 08:57 PM