06 July 2022 09:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शहर में चोरों, लुटेरों, तस्करों व दबंगों के हौसले अब आसमान छूने लगे हैं। हालात यह है कि चोर अब नामचीन पावरफुल लोगों के घरों व आसपास से भी चोरियां करने लगे हैं। ताज़ा मामला राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ बीडी कल्ला के भतीजे से जुड़ा है। डागा चौक स्थित नरेंद्र(नेहरू) कल्ला के घर चोरों ने सेंधमारी की है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कल्ला का मकान बंद था। आज सुबह ताले टूटे व सामान बिखरा मिला। सूचना पर नयाशहर थाने के एएसआई रामभरोसी मय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाद में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण भी मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक चोरी की पूरी घटना स्पष्ट नहीं हुई है। ख़बर लिखने तक पुलिस मौके पर थी।
RELATED ARTICLES
28 January 2022 04:27 PM