08 November 2026 02:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। घड़सीसर रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन की व्यक्तियों की मौत हो गई। जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार एक मृतक की पहचान बिहार निवासी संजीत मोची के रूप में हुई है।
जबकि ख़बर लिखे जाने तक मृतक महिला-पुरुष की पहचान नहीं हुई थी। वहीं घायल की पहचान रानी बाजार निवासी अमरचंद सांखला के रूप में हुई है।
प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या व जान बचाने का लग रहा है। देवेन्द्र सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला पुरुष के बीच कलह हुई। दोनों आत्महत्या के लिए ट्रेन की ओर दौड़े। इसी दौरान संजीत व अमरचंद दोनों को बचाने के लिए आए। इस बीच ट्रेन बिल्कुल नजदीक आ गई और चारों ही ट्रेन की चपेट में आ गये।
अमरचंद का पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को असहाय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार खड़गावत व खादिम खिदमतगार के सोएब ने मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
01 March 2020 04:08 PM